Posts

 Hindi Prayer for Assembly by Yogendra Pratap Asthana  ज्ञान की देवी, हे वीणावादिनी  अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। • परीक्षा की बेला, समर्पित हो तन मन,  बुद्धि हो दीपित करो मार्गदर्शन,  हर के तमस को राह उज्जवल बनाना।।  अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। ज्ञान की देवी, हे वीणावादिनी अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। • शक्ति व संकल्प दृढ़ हो हमारा,  न विफलता निराशा, न हो मन ये हारा,  ह्रदय भावना को निर्मल बनाना।।  अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। ज्ञान की देवी, हे वीणावादिनी  अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। • विद्या के सागर में, गोते लगाए,  गुरुओं की शिक्षा, सभी में समाए,  निष्ठा के पथ पर सभी को चलाना।। अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना।  ज्ञान की देवी, हे वीणावादिनी  अपनी कृपादृष्टि, हम पर बनाना। योगेन्द्र प्रताप अस्थाना  Yogendra Pratap Asthana
 POEM FOR TEACHERS DAY शिक्षक के हर शब्द है मोती से अनमोल।  तारीफों के शब्द भला कब उन्हें सके हैं तोल। उनके गीतों के शब्द हैं ,गहरे और महान। उन शब्दों को मिल रहा आज विशिष्ट सम्मान।। By- Yogendra Pratap Asthana  Writer and Critic HINDI SAHITYA